फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Launches 'Shakti Shree' to Empower and Protect Girl Students in Higher Education

Odisha: 16 यूनिवर्सिटी और 730 संस्थानों में लागू होगी 'शक्तिश्री'; छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Sun, 20 Jul 2025 09:05 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Jul 2025 09:05 AM IST
सार

Self-Defense: ओडिशा सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 'शक्तिश्री' नाम से एक नई पहल शुरू की है, जो राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लागू होगी।

विज्ञापन
Odisha Launches 'Shakti Shree' to Empower and Protect Girl Students in Higher Education
Self-Defense - फोटो : freepik

विस्तार

Odisha Govt: ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका नाम "शक्तिश्री" है। यह योजना 16 राज्य विश्वविद्यालयों और 730 सरकारी व सहायता प्राप्त संस्थानों में लागू होगी।

विज्ञापन


इसका मकसद लड़कियों को आत्मरक्षा सिखाना और उन्हें शारीरिक, मानसिक, कानूनी और ऑनलाइन (डिजिटल) रूप से सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही, यह पहल कॉलेज परिसरों को भी सुरक्षित बनाने पर ध्यान देती है।

विज्ञापन

शक्तिश्री' योजना के मुख्य हिस्से इस तरह हैं:

  • शक्तिश्री सशक्तिकरण प्रकोष्ठ (समूह): हर कॉलेज या विश्वविद्यालय में एक स्थायी समूह बनाया जाएगा, जिसे छात्राएं और महिला शिक्षक मिलकर चलाएंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शक्तिश्री साथी: हर संस्थान में एक छात्रा को "शक्तिश्री साथी" चुना जाएगा, जो इस समूह का नेतृत्व करेगी।
  • शक्तिश्री संजोजिका: एक महिला शिक्षक को "शक्तिश्री संजोजिका" बनाया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का संचालन और निगरानी करेंगी।
  • शक्ति आपा: जिला कलेक्टर पांच सम्मानित महिला पेशेवरों को चुनेंगे जिन्हें "शक्ति आपा" कहा जाएगा। ये महिलाएं छात्राओं को मार्गदर्शन देंगी और हर तीन महीने में कॉलेज का दौरा करेंगी।
  • शक्तिश्री मोबाइल एप्लिकेशन: सभी छात्राओं के लिए एक वन-स्टॉप मोबाइल एप्लिकेशन, जहां वे सुरक्षित रूप से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें, सहायता प्राप्त कर सकें और बहुत कुछ कर सकें।उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आचार संहिता।
  • SAFE अभियान:लैंगिक संवेदनशीलता, उत्पीड़न-विरोधी आदि से संबंधित जागरूकता पर केंद्रित।
  • वार्षिक परिसर सुरक्षा रिपोर्ट: सभी उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
  • सीसीटीवी निगरानी: सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में चौबीसों घंटे निगरानी।
  • ऑनलाइन पाठ्यक्रम: POSH अधिनियम, 2013 और UGC विनियम, 2015 पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएंगे। शक्ति स्वरूपिणीयह एक दिन की सालाना कार्यशाला है, जिसमें सभी शक्तिश्री साथी और संजोजिका मिलकर प्रशिक्षण लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि योजना को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed