{"_id":"622c9fd09679942d846f65f3","slug":"odisha-10th-board-exams-2022-will-starts-from-29-april-know-full-information-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Board Exams 2022: ओडिशा में इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha Board Exams 2022: ओडिशा में इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 12 Mar 2022 06:57 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
Odisha Board Exams 2022: बता दें कि अगर विद्यार्थी के स्वयं के स्कूल में परीक्षा देना संभव नहीं हुआ तो छात्र अपने पास के किसी भी विद्यालय में परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Board Exams 2022: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को वार्षिक मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2022 को 29 अप्रैल से 6 मई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की घोषणा की। परीक्षा का टाइम टेबल जल्द ही ओडिशा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2022: इसकी घोषणा मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से की जहां उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव ने सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य बताते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा में 6.5 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2022: मुख्य सचिव ने कहा कि ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करने का फैसला छात्रों और अभिभावकों के साथ चर्चा के बाद ही लिया गया है। राज्य सरकार ने वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली के साथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए छात्रों को राहत देने के लिए कई उपाय किए है।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2022: बता दें कि अगर विद्यार्थी का स्वयं के स्कूल में परीक्षा देना संभव नहीं हुआ तो छात्र अपने पास के किसी भी विद्यालय में परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे साथ ही परीक्षा के दौरान अन्य स्कूलों के शिक्षकों को परीक्षा केद्रों पर तैनात किए जाऐंगे।
कमेंट
कमेंट X