NVS Admission 2022: कक्षा 9वीं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
NVS Admission 2022: 9 अप्रैल, 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा एनवीएस द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्रों में ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन परीक्षा में बैठने से पहले विस्तृत अधिसूचना देखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति या एनवीएस ने कक्षा 9वीं लैटरल सलेक्शन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनवीएस प्रवेश 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2021 तक जारी रहेगी। बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए आवेदकों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा या जेएनवीएसटी 2022 के आधार पर किया जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जा सकते हैं।
बता दें कि शेड्यूल के हिसाब से 9 अप्रैल, 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा एनवीएस द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्रों में ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का जिले के किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई करना होना अनिवार्य है, जहां एक जेएनवी स्थापित है और जहां के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन परीक्षा में बैठने से पहले विस्तृत अधिसूचना देखें।
एनवीएस प्रवेश 2022 तिथियां
| आयोजन | दिनांक |
| कक्षा 9वीं चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2021 |
| कक्षा 9वीं के लिए जेएनवीएसटी 2022 की तिथि | 9 अप्रैल, 2022 |
एनवीएस प्रवेश 2022: अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट-navodaya.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर, "कक्षा IX पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2022” नामक लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को पहले अपने राज्य और जिले का चयन करके पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद, वे अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति रखनी चाहिए।
जेएनवी कक्षा 9वीं चयन परीक्षा
कक्षा 9वीं की चयन परीक्षा ढाई घंटे के लिए ओएमआर शीट प्रारूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 अंकों के अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन परीक्षा की कठिनाई का स्तर कक्षा 8वीं का होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान कोई विराम नहीं ले सकते हैं और परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
कमेंट
कमेंट X