भारत में किस देश से आते हैं सबसे ज्यादा छात्र, उत्तर प्रदेश भी है इनकी पसंद
केंद्र सरकार भारत में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाना चाहती है। इसके लिए स्टडी इन इंडिया (Study in India) कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) की उच्च शिक्षा रिपोर्ट में भी इस संबंध में एक खुलासा किया गया है।
मंत्रालय द्वारा जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन (AISHE 2019) रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में करीब 164 अलग-अलग देशों से छात्र पढ़ने आते हैं। लेकिन शीर्ष के 10 देश ऐसे हैं, जहां के छात्रों की संख्या भारत में कुल विदेशी छात्रों की 63.7 फीसदी है।
इनमें नेपाल पहले स्थान पर है। नेपाल से सबसे ज्यादा छात्र उच्च शिक्षा के लिए भारत आते हैं। जबकि दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान है। ये हैं वो 10 देश जहां से सबसे ज्यादा छात्रा भारत आते हैं -
- नेपाल - 26.88 फीसदी
- अफगानिस्तान - 9.8 फीसदी
- बांग्लादेश - 4.38 फीसदी
- सूडान - 4.02 फीसदी
- भूटान - 3.82 फीसदी
- नाइजीरिया - 3.4 फीसदी
- अमेरिका - 3.2 फीसदी
- यमन - 3.2 फीसदी
- श्रीलंका - 2.64 फीसदी
- ईरान - 2.38 फीसदी
ये भी पढ़ें : जानें मोदी सरकार ने 100 दिनों में शिक्षा के लिए क्या-क्या किया
कर्नाटक है पहली पसंद, उत्तर प्रदेश भी शीर्ष में
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विदेशी छात्रों के लिए भारत में पहली पसंद कर्नाटक है। विदेशी छात्रों की संख्या के मामले में भारत का ये राज्य पहले नंबर पर है। सबसे पसंदीदा राज्यों में कितने विदेशी छात्र -
- कर्नाटक - 10,023
- महाराष्ट्र - 5003
- पंजाब - 4553
- उत्तर प्रदेश - 4514
- तमिलनाडु - 4101
- हरियाणा - 2872
- दिल्ली - 2141
- तेलंगाना - 2020
ये भी पढ़ें : भारत के इस शहर में खुली देश की पहली ट्रांसजेंडर लाइब्रेरी
बीटेक पसंदीदा कोर्स
रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी छात्रों के बीच भारत में सबसे पसंदीदा कोर्स बीटेक (BTech - Bachelor of Technology) है। इसके बाद दूसरे स्थान पर है बीबीए (BBA - Bachelor of Business Administration)। वहीं, भारत आने वाले विदेशी विद्यार्थियों में छात्राओं से ज्यादा छात्रों की संख्या है।
ये भी पढ़ें : UGC और AICTE हो जाएंगे खत्म? कैबिनेट के सामने आने वाला है विधेयक
कमेंट
कमेंट X