राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा : 40 शहरों में 58 केंद्रों पर 7586 उम्मीदवारों ने लिया भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक कोरोना महामारी के बीच देशभर में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा के दूसरे चरण का पेपर रविवार, 14 फरवरी को हुआ। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति पाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से होता है। इस पेपर के लिए देशभर में 40 शहरों में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाने वाली 2000 स्कॉलरशिप के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा यानी नेशनल टेलेंट सर्च स्टेज एग्जामिनेशन-2020 (NTSE) के दूसरे चरण का आयोजन नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च ट्रेनिंग यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से किया गया था। परीक्षा में कुल 7,586 उम्मीदवारों ने भाग लिया है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2020 के दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन और राज्यों के शिक्षा विभागों को धन्यवाद दिया है।
The prestigious National Talent Search Stage –II Examination (NTSE) 2020 was conducted by @ncert across the country on 14 Feb.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) February 14, 2021
It was conducted at 58 centers across 40 cities, in all 7586 candidates appeared for selection of 2000 talented students for scholarship. pic.twitter.com/REe57WPhdF
गौरतलब है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से एनटीईएस स्टेज- 2 की परीक्षा पास करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र यह छात्रवृत्ति प्रति माह 1,250 रुपए एवं यूजी और पीजी स्तर के छात्रों को 2,000 रुपए मासिक दी जाती है। जबकि, अन्य वर्गों के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मानकों के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी।
कमेंट
कमेंट X