फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA released the Delhi University Entrance Test answer key 2022

DUET Answer Key Released: एनटीए ने जारी किया डीयूईटी की अंतरिम उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) की उत्तर कुंजी जारी की है।

विज्ञापन
NTA released the Delhi University Entrance Test answer key 2022
Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DUET Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Delhi University Entrance Test) की उत्तर कुंजी 2022 को प्रश्न पत्र के साथ जारी किया है। उम्मीदवार जो पीजी पाठ्यक्रमों के लिए DUET 2022 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अस्थायी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट - nta.ac.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

 

उत्तर कुंजी पर उठा सकते हैं आपत्ति
जारी की गई डीयूईटी उत्तर कुंजी 2022 अस्थायी है। एनटीए ने नौ नवंबर से आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो खोली है। उम्मीदवार दिए गए उत्तरों पर 11 नवंबर शाम पांच बजे तक वैध स्पष्टीकरण के साथ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद अंतिम डीयूईटी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसमें आपत्ति उठाई गई हो दो सौ रुपये का भुगतान करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल उत्तर कुंजी के बाद जारी होगा परिणाम  
अंतिम डीयूईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद NTA DUET परिणाम घोषित करेगा। इसके बाद डीयू चयनित उम्मीदवारों के लिए पहली प्रवेश सूची प्रकाशित करेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचना होगा। सीटों की उपलब्धता के तहत डीयू 1 या दो से अधिक प्रवेश सूची जारी कर सकता है।
 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें DUET उत्तर कुंजी 
  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नई अधिसूचना देखें।
  • डीयूईटी उत्तर कुंजी 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
  • डीयूईटी 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने ऑनलाइन मोड में 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर को DUET 2022 परीक्षा आयोजित किया था। DUET के माध्यम से, MA, MSc, और MCom, आदि सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed