फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Postponed UGC NET Second Phase Exam Now to be conducted in Sept 2022 Admit Card Soon

UGC NET Postponed: यूजीसी नेट के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, यहां जानें नया शेड्यूल

Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
सार

UGC NET Dec 2021 and July 2022 Postponed: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दूसरे चरण को स्थगित कर दिया गया है और यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।  

विज्ञापन
NTA Postponed UGC NET Second Phase Exam Now to be conducted in Sept 2022 Admit Card Soon
UGC NET JRF 2022 Postponed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET JRF 2022 Postponed: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दूसरे चरण को स्थगित कर दिया गया है और यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)  के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट करके इस बारे में घोषणा की है। 

विज्ञापन

 

प्रोफेसर कुमार ने बताया कि यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए सेशन) की अंतिम चरण-2 की परीक्षा अब 20 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है। दूसरे चरण में 64 विषयों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पहले दूसरे चरण की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली थी। जिसे अब टाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन ने ट्वीट के जरिये बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए 09, 11 और 12 जुलाई, 2022 को यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया था। जबकि द्वितीय चरण पहले 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होना निर्धारित था। हालांकि, अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की लास्ट फेज यानी दूसरे चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है। 
 

यूजीसी प्रमुख बोले- सोशल मीडिया के दावों पर न दें ध्यान

यूजीसी प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे फर्जी नोटिस पर ध्यान न दें। उन्हें नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।  


 

इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट के प्रवेश-पत्र

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए परीक्षा केंद्र के शहर 11 सितंबर, 2022 को एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। एडमिट कार्ड 16 सितंबर, 2022 को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed