NTA: एससी छात्रों के पास मुफ्त में आवासीय शिक्षा पाने का मौका; पास करनी होगी श्रेष्ठा परीक्षा, पंजीकरण शुरू
SHRESHTA 2026: एनटीए ने श्रेष्ठा 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। यह योजना एससी वर्ग के मेधावी छात्रों को कक्षा 9वीं और 11वीं में आवासीय शिक्षा प्रदान करेगी। आवेदन 30 अक्तूबर तक होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA SHRESHTA 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने श्रेष्ठा (NETS) 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का पूरा नाम है - Scheme for Residential Education for Students in High Classes in Targeted Areas। इसका उद्देश्य है कि मेधावी अनुसूचित जाति (SC) छात्रों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा प्रदान की जाए। केंद्र सरकार इस योजना के तहत कक्षा 9 और 11 के लगभग 3,000 छात्रों की संपूर्ण शिक्षा और रहने-खाने का खर्च वहन करेगी।
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: आज से
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्तूबर 2025
- फॉर्म संशोधन तिथि: 1 से 2 नवंबर 2025
- परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 (पेन-एंड-पेपर मोड)
- परीक्षा अवधि: 3 घंटे
- प्रश्नपत्र माध्यम: अंग्रेजी और हिंदी (दोनों भाषाओं में)
- परिणाम जारी होने की संभावना: परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह के भीतर
परीक्षा मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) आधारित होगी।
पात्रता मानदंड
श्रेष्ठा योजना के तहत प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी -
- छात्र अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से हों और वर्तमान सत्र (2025-26) में कक्षा 8 या 10 में अध्ययनरत हों।
- माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
- कक्षा 9 में प्रवेश चाहने वाले छात्रों की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए, यानी उनकी आयु 12 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2026 तक)।
- कक्षा 11 में प्रवेश चाहने वाले छात्रों की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2012 के बीच होनी चाहिए, यानी उनकी आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2026 तक)।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान समेत कुल चार खंड (Sections) शामिल होंगे। प्रश्न एनसीईआरटी के कक्षा 8वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
- गणित (Mathematics)
- विज्ञान (Science)
- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
कमेंट
कमेंट X