फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET Exam 2021 Latest update: If the tie-breaker rule is implemented in NEET exam result safalta

NTA NEET Exam 2021 Latest update: अगर नीट परीक्षा परिणाम में लागू हुआ टाई-ब्रेकर नियम तो किन स्टूडेंट्स पर पड़ेगा इसका असर, जानिए

Fri, 24 Sep 2021 06:20 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Sep 2021 06:20 PM IST
सार

NTA NEET Exam 2021 Latest update:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट (NEET) 2021 प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को संपन्न करा ली गई थी। अब परीक्षार्थियों को इसका रिजल्ट जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। 

विज्ञापन
NTA NEET Exam 2021 Latest update: If the tie-breaker rule is implemented in NEET exam result safalta
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)  द्वारा साल 2021 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET Exam 2021) का आयोजन 12 सितंबर को देश के 202 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस एग्जाम में लगभग 16 लाख प्रतियोगी अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 के आयोजित हुए आज 10 से भी ज्यादा दिन होने को हैं लेकिन अभी तक NTA द्वारा इसके रिजल्ट को लेकर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। जहां एक ओर कुछ स्टूडेंट्स को इस एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है वहीं दूसरी ओर हजारों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा को रद्द कर पुन: परीक्षा कराए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि, एग्जाम कैंसिल किए जाने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। हर अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। ऐसे छात्र जो सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम  द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर  FREE NEET Rank Booster Courses  से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


कब तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट 

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, नीट एग्जाम 2021 का रिजल्ट 10 अक्तूबर तक घोषित किया जा सकता है। इससे पहले यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 सितंबर तक इस एग्जाम की आंसर-की भी जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि यह परीक्षा परिणाम टाई-ब्रेकर नियम के आधार पर जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लें क्या होता है टाई-ब्रेकर रूल 
अगर आपने भी नीट 2021 की परीक्षा दी है तो आपको बता दें कि इस एग्जाम के रिजल्ट में टाई-ब्रेकर नियम लागू हो सकता है। इसके अंतर्गत अगर किन्हीं दो स्टूडेंट्स का रिजल्ट समान आता है तो उनमें उस छात्र को वरीयता दी जाएगी जिसके किसी एक सब्जेक्ट में आधिक मार्क्स होंगे। इसके अलावा अगर दोनों स्टूडेंट्स का फाइनल स्कोर समान व संबंधित विषय में भी समान अंक पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी अन्य सब्जेक्ट को टाई ब्रेकर नियम में शामिल कर परिणाम जारी किया जाएगा। इस नियम के आधार पर उम्मीदवारों का ओवर-ऑल स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज नंबरों  की भी काउंटिंग भी की जा सकती है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed