NTA NEET Exam 2021 Cancelation Latest update: जानें किस डेट को जारी होने वाला है नीट का रिजल्ट, परीक्षा में किस सब्जेक्ट में अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को मिलेगी वरीयता
NTA NEET Exam 2021 Cancelation Latest update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। इसके लिए 12 सितंबर को एग्जाम का आयोजन किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 12 सितंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश भर के करीबन 202 परीक्षाकेंद्रों में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 का आयोजन किया था। इस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अब इसके परीक्षा परिणाम जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार नीट एग्जाम 2021 का रिजल्ट 10 अक्टूबर तक घोषित किया जा सकता है। इससे पहले यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 सितंबर तक इस एग्जाम की आन्सर की भी जारी की जा सकती है। नीट एग्जाम 2021 के अंतर्गत देशभर में लगभग 200 से अधिक एग्जाम सेंटर में करीबन 16 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जो अब एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक एनटीए की ओर से ऐसी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को एनटीए की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप अपनी किसी भी अन्य सरकारी नौकरी या प्रतियोगी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे free course को Subscribe कर सकते हैं।
किस विषय में अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को मिलेगी वरीयता
अगर आपने भी 12 सितंबर को सम्पन्न हुई नीट प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था तो आपको बता दें कि यदि इस एन्ट्रेंस एग्जाम में दो उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा उनके अंकों का निर्धारण टाई-ब्रेकर नियम के आधार पर किया जाएगा। मतलब यदि दो स्टूडेंट्स के समान अंक आते हैं तो इस स्थिति में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जिसने जीव विज्ञान में आधिक अंक हासिल किए होंगे। इसके अलावा यदि दो छात्रों ने ओवरऑल समान अंक हासिल करने के साथ-साथ जीव विज्ञान में भी एक जैसे नंबर प्राप्त किए होंगे तो ऐसी स्थिति में केमिस्ट्री में ज्यादा अंक लाने वाले उम्मीदवार वरीयता दी जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रीविजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X