{"_id":"5f8598240f9e307a047c8fb4","slug":"nta-neet-2020-admit-card-for-re-exam-released-neet-2020-re-exam-on-october-14-download-admit-card-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA NEET Re-Exam Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA NEET Re-Exam Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Tue, 13 Oct 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Neet Jee Mains Exam 2020
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी कि 14 अक्तूबर को एक बार फिर से नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। कोरोना संक्रमण की वजह से जिन छात्रों की नीट की परीक्षा छूट गई थी, वे कल अपना पेपर दे सकते हैं। दरअसल, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले और कोरोना से संक्रमित विद्यार्थी 13 सितंबर को हुई नीट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में इन विद्यार्थियों के लिए नीट की परीक्षा कल आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए एनटीए ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
14 अक्तूबर को नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
ntaneet.nic.in
नीट की परीक्षा कल दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: बिजली जाने की वजह से परीक्षा हुई बाधित, अब फिर होगा एग्जाम
विज्ञापन
NEET Re-Exam के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप इस तरह आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से नीट की परीक्षा में विलंब हुआ है। नीट परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्तूबर को जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X