फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA JEE Main 2020 BArch BPlanning result download link at offcial website

NTA JEE Main 2020: बीआर्क और बीप्लानिंग के नतीजे घोषित, 3 छात्रों को 100 परसेंटाइल

Thu, 23 Jan 2020 06:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 23 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
NTA JEE Main 2020 BArch BPlanning result download link at offcial website
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन बीआर्क और बीप्लानिंग 2020 (JEE  Main 2020 BArch and BPlanning) के परिणाम की घोषणा कर दी है। दोनों पेपर्स के लिए नतीजे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दुनिया के टॉप 30 बिजनेस स्कूलों में शामिल हुए भारत के ये संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल तीन अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से दो अभ्यर्थी बीआर्क के हैं और एक बीप्लानिंग से। 100 परसेंटाइल लाने वाले तीनों अभ्यर्थी अलग-अलग राज्यों - हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से हैं।


बता दें कि ये परीक्षा 6 जनवरी 2020 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। भारत के 230 शहरों के अलावा विदेश में भी परीक्षा आयोजित की गई थी। बीआर्क में कुल 1,38,410 और बीप्लानिंग में 59,003 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से बीआर्क के लिए 1,12,79 और बीप्लानिंग में 44,517 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

ये परीक्षाएं इंजीनियरिंग के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ प्लानिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन जनवरी के बाद जेईई मेन अप्रैल का आयोजन होगा। दोनों में से बेस्ट स्कोर के आधार पर बनी सूची से ये निर्धारित होगा कि किन अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन आईआईटी दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन बीप्लानिंग और बीआर्क का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई मेन बीप्लानिंग और बीआर्क के परिणाम के संबंध में एनटीए का नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed