UGC NET 2025 Result: इंतजार खत्म! इन दिन जारी होगा यूजीसी नेट जून का रिजल्ट, एनटीए ने घोषित की तारीख
UGC NET 2025 Result Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जुलाई में ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रही है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एक्स पर जानकारी दी है कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
National Testing Agency will announce the result of UGC NET June 2025 cycle on 22nd July 2025.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 17, 2025
यूजीसी नेट जून 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी 6 जुलाई को जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद ही परिणाम जारी किया जाता है। यूजीसी नेट की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाता है।
परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून के बीच 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पेपरों पेपर 1 और पेपर 2 में आयोजित होती है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की पात्रता का निर्धारण करना है ताकि उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति या पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिल सके।
रिजल्ट के बाद क्या?
यूजीसी नेट 2025 का रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे, जिसमें उनके कुल नंबर और यह बताया जाएगा कि वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हैं या नहीं। साथ ही हर विषय और कैटेगरी के लिए कट-ऑफ नंबर भी जारी किए जाएंगे।
एनटीए यह सुनिश्चित करता है कि सभी शिफ्ट की परीक्षा बराबर स्तर की हो, इसलिए वह नंबरों को सामान्य करके स्कोर तैयार करता है, जो उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के कट-ऑफ नंबर बराबर या उससे ज्यादा हासिल करेंगे, वही पास माने जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
कमेंट
कमेंट X