फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Now IIT Delhi and IIT Kharagpur will start iit campus outside India

तैयारी : आईआईटी दिल्ली, खड़गपुर भी विदेश में बनाएंगे कैंपस; 15 से अधिक देशों पर नजर

Sat, 08 Jul 2023 02:14 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई के अबूधाबी, आईआईटी खड़गुपर के द्वारा मलयेशिया और आईआईटी कानपुर के द्वारा बहरीन या इंडोनेशिया में कैंपस स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Now IIT Delhi and IIT Kharagpur will start iit campus outside India
Prof M Jagadesh Kumar, UGC Chief - फोटो : Social Media

विस्तार

आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई के अबूधाबी, आईआईटी खड़गुपर के द्वारा मलयेशिया और आईआईटी कानपुर के द्वारा बहरीन या इंडोनेशिया में कैंपस स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। आईआईटी दिल्ली अक्तूबर या दिसंबर तक आबूधाबी कैंपस शुरू करने की घोषणा कर देगा। आईआईटी दिल्ली और यूएई सरकार के बीच भी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं, कई अन्य भारतीय विश्वविद्यालय भी पूर्व एशिया, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, सेंट्रल एशिया में अपने ऑफ कैंपस बनाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


यूजीसी जैसे ही विदेशों में भारतीय विश्वविद्यालयों के कैंपस स्थापित करने का रेगुलेशन 2023 जारी करेगी, उसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष और विदेशों में कैंपस स्थापित करने वाली समिति के सदस्य प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के कारण शैक्षणिक सत्र 2023-24 से भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नैक ए ग्रेड और शीर्ष एनआईआरएफ रैंकिंग वाले उच्च शिक्षण संस्थान विदेशों में अपना कैंपस स्थापित करने के लिए योग्य होंगी। विदेशों में भारतीय कैंपस स्थापित करने के लिए यूजीसी रेगुलेशन जल्द आएगा। इसके आधार पर आगे विश्वविद्यालय आवेदन कर पाएंगे। यूजीसी ने 2021 में अपने नियमों में संशोधन किया था, जिसके तहत विदेश और गृह मामलों के मंत्रालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा विदेशों में कैंपस स्थापित होंगे। यहां पर भारतीय डिग्री प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे।

 

विज्ञापन

प्रवासी भारतीय और आईआईटीयन इच्छुक

प्रोफेसर कुमार ने बताया कि प्रवासी भारतीय और आईआईटीयून भी अपने देशों में कैंपस स्थापित करने में इच्छा जता रहे हैं। ऐसे कई देश हैं जहां हमारे पास बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय हैं और आईआईटी के पूर्व छात्र हैं। वे चाहते हैं कि आईआईटी समेत भारतीय विश्वविद्यालय अपने कैंपस उनके देशों में स्थापित करें। अफ्रीकी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय इसके लिए सबसे अधिक इच्छुक हैं। दरअसल, अफ्रीकी देशों में कैंपस स्थापित करने की बहुत बड़ी संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed