फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No physical classes in schools designated as examination centres

जम्मू-कश्मीर: परीक्षा केंद्रों में तब्दील किए गए स्कूलों में नहीं होगी फिजिकल कक्षाएं

Sat, 03 Apr 2021 12:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 03 Apr 2021 12:18 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर में उन स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं होंगी जिन्हें परीक्षा केंद्रों में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन
No physical classes in schools designated as examination centres
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू और कश्मीर में उन स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं होंगी जिन्हें परीक्षा केंद्रों में तब्दील किया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र बनाए गए किसी भी स्कूल में फिजिकल कक्षाओं का संचालन न हो। इस वक्त जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की जम्मू डिविजन की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि परीक्षा के दिनों में कोई अन्य कक्षाएं संचालित न हों।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 9वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस में नहीं होगी कटौती, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन



शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को बंद करने का निर्णय प्रशासन ने जिला मजिस्ट्रेटों पर  छोड़ दिया है। जिला अधिकारियों को अपने जिले की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लेने के लिए कहा गया है। अभी यह आदेश सिर्फ उन स्कूलों के लिए है, जहां इस वक्त बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।  आपको बता दें कि हाल ही में दर्जनों छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्र और शिक्षक अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम और जम्मू में पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तभी प्रशासन ने उन सभी स्कूलों पर फिजिकल कक्षाएं रोक दी हैं, जिनको परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed