फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIPER JEE 2022 Last Date to apply for Masters and PhD courses is May 25 Know NIPER JEE Exam Pattern

NIPER JEE 2022: नाइपर जेईई के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए परीक्षा पैटर्न

Tue, 24 May 2022 06:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 24 May 2022 06:34 PM IST
सार

NIPER JEE 2022 Last Date: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च यानी नाइपर की ओर से जेईई 2022 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 25 मई, 2022 को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
NIPER JEE 2022 Last Date to apply for Masters and PhD courses is May 25 Know NIPER JEE Exam Pattern
NIPER JEE (नाइपर जेईई) - फोटो : NIPER

विस्तार

NIPER JEE 2022 Last Date: नाइपर यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हैदराबाद में मास्टर्स, पीएचडी पाठ्यक्रमों और इंटीग्रेटेड पीजी-पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 25 मई को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट niperhyd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले, एनआईपीईआर हैदराबाद के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई तक थी। हालांकि, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च यानी नाइपर की ओर से जेईई 2022 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 25 मई, 2022 को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन

NIPER JEE 2022: नाइपर जेईई में कैसे करें अप्लाई

  • चरण 1: आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले एनआईपीईआर, हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट niperhyd.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर NIPER 2022 JEE पर क्लिक करें।
  • चरण 3: यहां Application Form पर क्लिक करें।
  • चरण 4: आवेदन संबंधी जानकारियों और दिशा-निर्देशानुसार को समझ लें।
  • चरण 4: अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
  • चरण 5: अपने विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें। 
  • चरण 6: इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 7: अपना विवरण सत्यापित करें और अपना आवेदन पत्र जमा करें।
  • चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट आउट रख लें। 

 

क्या है एनआईपीईआर या नाइपर जेईई परीक्षा?

एनआईपीईआर यानी नाइपर जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस  साल इसका आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (National Institute of Pharmaceutical Education and Research - NIPER), हैदराबाद की ओर से किया जा रहा है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( Joint Entrance Examination - JEE) 2022 के माध्यम से मास्टर्स इन फार्मेसी (MPharma - Masters in Pharmacy), मास्टर्स ऑफ साइंस (MS Pharma - Masters of Science), मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech Pharma - Masters of Technology) और PhD कार्यक्रमों में लगभग 820 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए एनआईपीईआर की ऑफिशियल वेबसाइट niperahm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

नाइपर जेईई का परीक्षा पैटर्न?

ये परीक्षा अहमदाबाद, गुवाहाटी, हाजीपुत, हैदराबाद, कोलकाता, रायबरेली और एसएएस नगर में नाइपर संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण, सीबीटी (computer-based test - CBT) मोड में आयोजित की जाती है। नाइपर जेईई परीक्षा दो घंटे की होती है और परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ- multiple-choice questions) होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक तय किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाता है। यानी निगेटिव मार्केंग होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed