फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Theory Exam 2022 for october november 2022 released at sdmis.nios.ac.in

NIOS Exam 2022: एनआईओएस ने जारी की 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षा की तारीखें, यहां पढ़ें डिटेल

Mon, 05 Sep 2022 11:47 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन का तारीख भी सामने आ गई है। कक्षा दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा 22 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
NIOS Theory Exam 2022 for october november 2022 released at sdmis.nios.ac.in
NIOS Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान/NIOS ने अक्तूबर और नवंबर महीने में आयोजित की जाने वाली थ्योरी परीक्षा के लिए शेड्यूल को जारी कर दिया है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अक्तूबर और नवंबर में होने वाली थ्योरी परीक्षा के शेड्यूल को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट  sdmis.nios.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परीक्षा की डिटेल...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की ओर से जारी किए गए शेडयूल के मुताबिक कक्षा दसवीं और बारहवीं की थ्योरी परीक्षा की शुरुआत 12 अक्तूबर 2022 से की जाएगी। वहीं, दोनों ही कक्षा की परीक्षाओं की समापन 23 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र परीक्षा के पूरे शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख से होगी प्रायोगिक परीक्षा
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन का तारीख भी सामने आ गई है। कक्षा दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा 22 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से लेकर 01 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा।

विज्ञापन

कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा दोनों ही कक्षा की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखे। 

ऐसे देखें पूरा शेड्यूल

  • सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट  sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर अक्तूबर और नवंबर में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल दिखाई देगा।
  • अब दसवीं या बारहवीं की थ्योरी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed