{"_id":"63c643e1f53f5575611f73ab","slug":"nios-online-registration-for-class-10-12-know-how-to-apply-online-at-nios-ac-in-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIOS Exam 2023: ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS Exam 2023: ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
Tue, 17 Jan 2023 01:22 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:22 PM IST
सार
NIOS Online Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की सार्वजनिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
NIOS
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIOS Registration 2023 Last Date: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की सार्वजनिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है।
विज्ञापन
NIOS Exam 2023 Late Fee: विलंब शुल्क के साथ आवेदन
अक्तूबर-नवंबर 2022 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास 10 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन जमा करने का समय दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास अब विलंब शुल्क के आवेदन करने का आज यानी 17 जनवरी, 2023 तक ही आखिरी मौका है। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2023 के महीने में किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा शुल्क 250 रुपये पर सब्जेक्ट है और थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों में प्रैक्टिकल के लिए अतिरिक्त शुल्क 120 रुपये प्रति विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
NIOS Board Exam 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की प्रवेश विंडो की तलाश करें।
- अब यहां खुद को रजिस्टर करें और परीक्षा आवेदन फॉर्म भरें।
- अपने दस्तावेज संलग्न करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X