फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Hall Ticket 2025 released at sdmis.nios.ac.in for Class 10, 12 Theory Exams; Download Link Here

NIOS Admit Card: एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं की थ्योरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 02 Apr 2025 11:20 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Apr 2025 11:20 AM IST
सार

NIOS Admit Card Out: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अप्रैल-मई 2025 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं

विज्ञापन
NIOS Hall Ticket 2025 released at sdmis.nios.ac.in for Class 10, 12 Theory Exams; Download Link Here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

NIOS Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई 2025 थ्योरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट (sdmis.nios.ac.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


छात्रों को सभी परीक्षा दिवसों पर अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनआईओएस परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक होंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण 

एनआईओएस एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, मां का नाम, परीक्षा केंद्र का पता और एनआईओएस परीक्षा तिथियां (अप्रैल 2025) दर्ज होंगी। इसके अलावा, छात्रों के लिए आवश्यक निर्देश भी शामिल होंगे, जिनका पालन परीक्षा के दौरान अनिवार्य रूप से करना होगा।


यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में रिटायर्ड लोगों के लिए भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; सैलरी 1.82 लाख तक

आवश्यक दस्तावेज

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा जारी एनआईओएस पहचान पत्र, एनआईओएस हॉल टिकट 2025 और आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान प्रमाण अनिवार्य रूप से ले जाना होगा, क्योंकि इनके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

छात्र अपना एनआईओएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in/search/hall-ticket पर जाएं।
  • अपना नामांकन संख्या दर्ज करें।
  • थ्योरी परीक्षा के लिए हॉल टिकट का चयन करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एनआईओएस हॉल टिकट डाउनलोड करें और  प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed