फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nios 12th result-2021 declared evaluation criteria in 10 days supreme court orders

एनआईओएस : जानिए कब जारी होगा 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

Thu, 24 Jun 2021 04:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Jun 2021 04:16 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान 10 दिन के भीतर सेकेंड्री कक्षाओं के पब्लिक एग्जामिनेशन के लिए मूल्यांकन मानदंड पेश करेगा।
  • वहीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
nios 12th result-2021 declared evaluation criteria in 10 days supreme court orders
NIOS - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) 10 दिन के भीतर सेकेंड्री कक्षाओं के पब्लिक एग्जामिनेशन के लिए मूल्यांकन मानदंड पेश करेगा। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित करेगा। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को एनआईओएस को यह आदेश दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बारहवीं की परीक्षाओं को महामारी के बीच रद्द किये जाने और वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से परिणाम घोषित किए जाने को लेकर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान को यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: शिक्षा मंत्री निशंक कल आएंगे लाइव, दूर करेंगे छात्रों के संशय
विज्ञापन


कोर्ट ने एनआईओएस से रद्द की गई बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए मूल्यांकन मानदंड 10 दिन के भीतर जारी करने के लिए कहा है। कोर्ट  ने एनआईओएस के ऑन-डिमांड एग्जाम पर रोक लगाने सेइनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि ऑन-डिमांड  परीक्षाओं को रद्द किए जाने की आवश्यकता नहीं है। ये ऑन-डिमांड परीक्षाएं हैं और अगर विद्यार्थी इनकी डिमांड नहीं करेंगे तो इनका आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ा फैसला: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिए
 

गौरतलब है कि एनआईओएस ने बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना महामारी के कारण रद्द करने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 4 जून को एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट का मूल्यांकन मानदंड घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इससे करीब 1.75 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्डों को आज से 10 दिनों के भीतर मूल्यांकन के लिए योजना को अधिसूचित करने और 31 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन का परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed