NIMCET 2022: एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
NIMCET 2022: NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIMCET 2022: राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) की ओर से आयोजित की जा रही एमसीए प्रवेश परीक्षा ( NIMCET 2022) या NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 9 मई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इससे पहले NIMCET की लिए आवेदन की आखिरी तारीख 04 मई, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, एनआईटी जमशेदपुर की ओर से इसे आगे बढ़ाकर 09 मई, 2022 कर दिया गया था।
NIMCET 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
एनआईटी जमशेदपुर NIMCET 2022 का आयोजन अगले महीने 20 जून, 2022 को करेगा। वहीं, संस्थान की ओर से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 5 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 जून तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एनआईटी जमशेदपुर की ओर से NIMCET 2022 का परिणाम 5 जुलाई को जारी किया जाना निर्धारित है।
NIMCET 2022: कितना लगेगा आवेदन शुल्क
NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के NIMCET 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार NIMCET की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X