फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New date of Bihar BEd entrance exam released, admit card will be released on 4th august

बिहार बीएड 2021: 11 अगस्त को होगी 1.36 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

Wed, 21 Jul 2021 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Jul 2021 03:16 PM IST
सार

सीईटी बीएड 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 अगस्त से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
New date of Bihar BEd entrance exam released, admit card will be released on 4th august
राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2021) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2021) की तिथि की घोषणा हाे गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से राज्य नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने एक बार फिर सीईटी-बीएड 2021 की तिथि जारी की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को 11 से 1 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 अगस्त से वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

11 जुलाई को होनी थी परीक्षा, कोरोना की वजह से करना पड़ा स्थगित
बता दें कि पहले यह परीक्षा 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से विभिन्न परीक्षाओं को लेकर जारी निर्देशों के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया था।यह परीक्षा तीसरी बार स्थगित की जा चुकी हैं। इसके पहले यह परीक्षा 30 जून आयोजित होनी थी। वहीं सबसे पहले सरकार ने मई माह में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।  इसके मुख्य कारण देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से बढ़ रहे संक्रमण के मामलें बनाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि उन्होंने 11 अगस्त को आयोजित होने वाली सीईटी बीएड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

 

इस बार 9 ट्रांसजेंडर भी देंगे परीक्षा
इस परीक्षा में एक लाख 36 हजार 771 छात्र शामिल होंगे। शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए कुल 225 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों में 75524 पुरुष, 61238 महिला और नौ ट्रांसजेंडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed