फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020 National Research Foundation Proposed By Education Minister 50000 crore

NEP 2020: नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का प्रस्ताव तैयार, 50 हजार करोड़ का बजट

Tue, 27 Jul 2021 01:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किया जाएगा। जुलाई 2020 में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन
NEP 2020 National Research Foundation Proposed By Education Minister 50000 crore
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 27 जुलाई, 2021 को एनआरएफ यानी नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। एनआरएफ को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2020 में नई शिक्षा नीति का मसौदा पेश करते वक्त तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की थी। अब नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसे आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनआरएफ की स्थापना का विचार भारत में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। एनआरएफ को लेकर शोध क्षेत्र में एक शीर्ष संरचना के रूप में कार्य करने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि एनआरएफ को प्रस्तावित करने का उद्देश्य यह है कि यह अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा और उद्योग के बीच संबंधों में सुधार करेगा। राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (नेशनल रिसर्च फाउंडेशन) का कुल प्रस्तावित खर्च पांच साल की अवधि में 50,000 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का भारत में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन यानी एनआरएफ स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा, एनआरएफ का एक प्रमुख उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों, विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अनुसंधान को बढ़ावा देना, शोध तंत्र विकसित करना और रिसर्च सुविधा प्रदान करना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, भारत सरकार ने देश में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और #AatmanirbharBharat बनाने के लिए 5 वर्षों की अवधि में 50,000 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के उद्देश्य
एनआरएफ के प्रमुख उद्देश्यों में से एक शैक्षणिक संस्थानों में अनुसंधान सुविधाओं की शुरुआत, विकास और सुविधाएं प्रदान करना है। शैक्षणिक संस्थानों में उन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां अनुसंधान क्षमता अभी विकास के चरण में है। एनआरएफ का एक अन्य उद्देश्य उच्च प्रभाव, बड़े पैमाने पर, बड़े स्तर पर अन्वेषण, मल्टी इंस्टीट्यूशन, और अंतर संकाय एवं बहु-राष्ट्रीय परियोजनाओं को फंडिंग और समर्थन देना है। उपरोक्त सभी काम संबंधित मंत्रालयों, विभागों और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं, खासकर उद्योग जगत के सहयोग से किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed