फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG: Third phase admission process Starts from today Registration and fee payment facility from 10 to 14 March

NEET UG: तीसरे चरण के लिए पंजीकरण आज से शुरू, 14 मार्च तक फीस भुगतान की सुविधा

Thu, 10 Mar 2022 05:30 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Mar 2022 05:30 AM IST
सार

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी 14 मार्च दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण और दोपहर तीन बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG: Third phase admission process Starts from today Registration and fee payment facility from 10 to 14 March
नीट यूजी तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी 14 मार्च दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण और दोपहर तीन बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन


नीट दाखिले की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के शेड्यूल के मुताबिक, पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन से ही छात्रों के पास विकल्पों को भरने व उन्हें लॉक करने का अवसर होगा। दस्तावेेज का सत्यापन होने के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद एमसीसी की ओर से अंतिम परिणाम भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पीजी दाखिले के लिए एमसीसी की ओर से बृहस्पतिवार को सीटों का आवंटन किया जाएगा। शुक्रवार तक सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के मेडिकल कॉलेजों में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। दाखिले का यह आखिरी चरण है। इसके बाद खाली सीटों का ब्योरा 28 मार्च को जारी होगा।


तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक, पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगले दिन ही छात्र विकल्पों को भर सकते हैं। वहीं, भरे गए विकल्पों को लॉक करने के लिए शाम चार बजे से 14 मार्च रात 11 बजकर 55 मिनट तक का समय है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 और 16 मार्च को दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 17 और 18 मार्च को सीट आवंटन की प्रक्रिया चलेगी। 19 मार्च को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को 20 से लेकर 27 मार्च तक कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद ही सीट सुनिश्चित हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed