{"_id":"61e742d2eed1b75c275ab97c","slug":"neet-ug-registration-for-admission-will-start-from-today-counseling-process-will-be-completed-in-four-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG: दाखिले के लिए आज से शुरू होगा पंजीकरण, चार चरणों में पूरी होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG: दाखिले के लिए आज से शुरू होगा पंजीकरण, चार चरणों में पूरी होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया
Wed, 19 Jan 2022 04:14 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:14 AM IST
सार
काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया के साथ विद्यार्थियों को फीस भी जमा करनी होगी। इसके तहत 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET Counselling 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। काउंसलिंग की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण में 19 से 24 जनवरी तक काउंसलिंग होगी। अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय व संस्थानों से लेकर एम्स के लिए नीट काउंसलिंग कर रही है। इसके तहत चार चरणों में शुरुआती दो चरण में अखिल भारतीय कोटा स्तर पर सीटों की काउंसलिंग होगी। वहीं, तीसरे चरण के तौर पर मोपअप चरण होगा और अंतिम चरण में खाली रह गई सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया के साथ विद्यार्थियों को फीस भी जमा करनी होगी। इसके तहत 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान के लिए अतिरिक्त तीन घंटे का समय दिया गया है। यानि 24 जनवरी की दोपहर तीन बजे तक भुगतान कर सकेंगे। 19 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी की ओर से 20 जनवरी से ही कॉलेज का विकल्प भरने के लिए 24 जनवरी रात 11:55 तक अवसर है।
विज्ञापन
वहीं, कॉलेजों के विकल्पों को भरने के बाद 20 जनवरी से ही शाम चार बजे से रात 11:55 तक विकल्प को लॉक करना होगा। यदि विकल्प को लॉक नहीं करते हैं तो सीटों का आवंटन मुश्किल हो सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया के पूरे होने के बाद 26 तक संस्थान अपने स्तर पर दस्तावेज का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को सीटों के आवंटन को लेकर पहला परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
एमबीबीएस के लिए 89 हजार से अधिक सीटों पर होगी काउंसलिंग
एमबीबीएस के लिए 89,395 सीटों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, बीडीएस के लिए 27,948, आयुष के लिए 9,720, बीवीएससी और एएच कोर्स के लिए 603 सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी। इसके अलावा एम्स में बीएससी नर्सिंग के लिए 1,899 और जीपमर में एमबीबीएस के लिए 249 सीटों पर दाखिला होना है।
कमेंट
कमेंट X