फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Registration for admission will start from today counseling process will be completed in four phases

NEET UG: दाखिले के लिए आज से शुरू होगा पंजीकरण, चार चरणों में पूरी होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया

Wed, 19 Jan 2022 04:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Jan 2022 04:14 AM IST
सार

काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया के साथ विद्यार्थियों को फीस भी जमा करनी होगी। इसके तहत 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक  पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG Registration for admission will start from today counseling process will be completed in four phases
NEET Counselling 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। काउंसलिंग की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण में 19 से 24 जनवरी तक काउंसलिंग होगी। अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय व संस्थानों से लेकर एम्स के लिए नीट काउंसलिंग कर रही है। इसके तहत चार चरणों में शुरुआती दो चरण में अखिल भारतीय कोटा स्तर पर सीटों की काउंसलिंग होगी। वहीं, तीसरे चरण के तौर पर मोपअप चरण होगा और अंतिम चरण में खाली रह गई सीटों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया के साथ विद्यार्थियों को फीस भी जमा करनी होगी। इसके तहत 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक  पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान के लिए अतिरिक्त तीन घंटे का समय दिया गया है। यानि 24 जनवरी की दोपहर तीन बजे तक भुगतान कर सकेंगे। 19 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी की ओर से 20 जनवरी से ही कॉलेज का विकल्प भरने के लिए 24 जनवरी रात 11:55 तक अवसर है।
विज्ञापन


वहीं, कॉलेजों के विकल्पों को भरने के बाद 20 जनवरी से ही शाम चार बजे से रात 11:55 तक विकल्प को लॉक करना होगा। यदि विकल्प को लॉक नहीं करते हैं तो सीटों का आवंटन मुश्किल हो सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया के पूरे होने के बाद 26 तक संस्थान अपने स्तर पर दस्तावेज का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को सीटों के आवंटन को लेकर पहला परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस के लिए 89 हजार से अधिक सीटों पर होगी काउंसलिंग
एमबीबीएस के लिए 89,395 सीटों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, बीडीएस के लिए 27,948, आयुष के लिए 9,720, बीवीएससी और एएच कोर्स के लिए 603 सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी। इसके अलावा एम्स में बीएससी नर्सिंग के लिए 1,899 और जीपमर में एमबीबीएस के लिए 249 सीटों पर दाखिला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed