फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Admit Card 2023 Out download at Neet.nta.nic.in hall ticket link active

NEET UG Admit Card Out: नीट यूजी का एडमिट कार्ड जारी, सात मई को 20 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Thu, 04 May 2023 09:40 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 04 May 2023 09:40 AM IST
सार

NEET UG Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
NEET UG Admit Card 2023 Out download at Neet.nta.nic.in hall ticket link active
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीट आवेदन फॉर्म 2023 संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 

विज्ञापन

20 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 आगामी सात मई, रविवार को 497 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 20 लाख 59 हजार परीक्षार्थी पेन पेपर मोड में परीक्षा देंगे। इस वर्ष नीट परीक्षा में गत वर्ष की तुलना में 1,86,653 परीक्षार्थी अधिक पंजीकृत हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

सभी सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समयानुसार प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। पेपर दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को पेन सेंटर पर ही दिए जाएंगे। परीक्षार्थी को केवल टेक्स्ट बुकलेट लेकर ही बाहर जाएंगे।

विज्ञापन

NEET UG एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर NEET UG एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • विवरण जमा करने के बाद, नीट यूजी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed