{"_id":"69b4f8ec150a5fcb2307e575","slug":"neet-ug-2026-correction-window-closes-today-last-chance-to-edit-application-form-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2026: नीट यूजी के फॉर्म में हो गई है गलती? सुधार का आज आखिरी मौका, इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2026: नीट यूजी के फॉर्म में हो गई है गलती? सुधार का आज आखिरी मौका, इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव
Sat, 14 Mar 2026 11:31 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:31 AM IST
सार
NEET UG 2026 Correction Window: नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फॉर्म में सुधार करने का आज अंतिम मौका है। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोली है, जिसके जरिए वे अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में कोई गलती हो गई है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो आज 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चली, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
जिन छात्रों को किसी भी जानकारी में बदलाव करना है, वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन जाकर करेक्शन कर लें, क्योंकि इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।
इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
विज्ञापन
| क्या बदलाव कर सकते हैं | विवरण |
|---|---|
| माता-पिता की जानकारी | उम्मीदवार पिता या माता में से किसी एक की जानकारी बदल सकते हैं। इसमें नाम, योग्यता और व्यवसाय शामिल हैं। |
| शैक्षणिक और अन्य विवरण | उम्मीदवार कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक जानकारी, 12वीं पास करने का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, श्रेणी (Category), उप-श्रेणी/दिव्यांग, हस्ताक्षर और NEET UG में प्रयासों की संख्या में बदलाव कर सकते हैं। |
| परीक्षा से जुड़ी जानकारी | उम्मीदवार अपने स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम बदल सकते हैं। |
| पहचान विवरण | जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण के समय आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र का उपयोग किया है, वे अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। |
ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार
- सबसे पहले National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2026 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, उसमें जिन फील्ड्स में बदलाव की अनुमति है उनमें सुधार करें।
- सभी बदलाव करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अंत में संशोधित फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सेव करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X