NEET UG 2023 Round 2: दूसरे दौर के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक प्रवेश के लिए नीट यूजी 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Round 2 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक प्रवेश के लिए नीट यूजी 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से सीट आवंटन डाउनलोड कर सकेंगे। NEET UG राउंड 2 आवंटन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों को 19 अगस्त 2023 तक एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्हें 20 से 28 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। मेडिकल कॉलेज 29 से 30 अगस्त तक शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे।
NEET UG 2023 ऐसे करें चेक
-
एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in पर जाएं।
-
यूजी मेडिकल सेक्शन पर जाएं।
-
उम्मीदवार लॉगिन पर जाएं।
-
पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
विवरण जमा करें।
-
NEET UG काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम उपलब्ध होगा
-
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणामों का प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X