NEET UG 2023: सात मई को नीट यूजी में किस्मत आजमाएंगे 20 लाख उम्मीदवार, जानें कब मिलेंगे प्रवेश-पत्र
NEET UG 2023 Admit Card/Hall Ticket: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल डिग्री कोर्सेज में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का आयोजन सात मई, 2023 को किया जा रहा है। स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Admit Card/Hall Ticket: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल डिग्री कोर्सेज में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का आयोजन सात मई, 2023 को किया जा रहा है। स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2023 के लिए देशभर में 499 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा विदेश के 14 शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। नीट यूजी का आयोजन सात मई, 2023 को दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5.20 मिनट तक किया जाएगा।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट्स यानी नीट यूजी (NEET-UG) 2023 के लिए एडमिट कार्ड इस हफ्ते जारी कर सकती है। नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन जमा करने वाले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है।
NEET UG 2023 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर 'NEET UG 2023 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल में अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सभी विवरणों की जांच करें, इसे पीडीएफ के रूप में सहेजें और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए प्रिंट आउट भी लें।
कमेंट
कमेंट X