NEET UG: एमसीसी ने नीट यूजी 2021 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस-बीडीएस की सीटें बढ़ाईं
NEET UG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउसंलिंग 2021 के मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउसंलिंग का सेकंड लास्ट राउंड यानी मॉप- अप राउंड शुरू होने जा रहा है। इस बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि नीट मॉप-अप राउंड (NEET Mop-Up Round) काउंसलिंग के लिए का रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्रक्रिया 14 मार्च, 2022 को बंद हो जाएगी।
इन संस्थानों की सीटों में हुई बढ़ोतरी
एमसीसी की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए ये अतिरिक्त सीटें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कराड; पं. रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा, ओडिशा; गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश; में एमबीबीएएस की सीटें जोड़ी गईं हैं। तो वहीं, सरकारी डेंटल कॉलेज, रिम्स, कडपा में बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीट संख्या बढ़ाई गई है।
एमसीसी ने जारी की संशोधित सीट सूचना
एमसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को कई संस्थानों से कुछ नई सीटों के बारे में जानकारी मिली है, जो अनुमति पत्र (LoPs) के देरी से प्राप्त होने के कारण, कॉलेज द्वारा पूर्व में नहीं बताई गई थी और उन्हें काउंसलिंग में नहीं जोड़ा जा सका था। इसलिए, अब नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के मॉप-अप राउंड की शुरुआत में इन अतिरिक्त सीटों को शामिल किया जा रहा है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा, भारत सरकार की अनुमति के बाद, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप- अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में उपरोक्त संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की नई सीटों को जोड़ा गया है।
दाखिला काउंसलिंग के लिए जिम्मेदार है एमसीसी
उल्लेखनीय है कि एमसीसी एआईक्यू के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करने और केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) यूनिट, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स (AIIMS) और जेआईपीएमईआर (JIPMER) की सीटों पर दाखिला काउंसलिंग के लिए जिम्मेदार है।
कमेंट
कमेंट X