फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS 2023 revised exam dates out to be held on September 29, 30

NEET SS 2023 Revised Exam Dates: सामने आईं नीट एसएस परीक्षा की संशोधित तिथियां, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Sat, 02 Sep 2023 01:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

NEET SS 2023: 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण एनबीई नीट एसएस परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब परीक्षा नई तारीखों को ऐलान किया गया है। जानिए अब किन तारीखों पर होगी परीक्षा।
 

विज्ञापन
NEET SS 2023 revised exam dates out to be held on September 29, 30
नीट सुपर स्पेशलिटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

NEET SS 2023 Revised Exam Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा- सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2023) की तारीखों में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा अब घोषित की गई नई तारीखों पर होगी। बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों को संशोधित कर 29 और 30 सितंबर कर दिया है, यानी NEET SS 2023 परीक्षा अब 29 और 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण एनबीई नीट एसएस परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। “नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज अब 29 और 30 सितंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट-एसएस 2023 परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


नीट एसएस एडमिट कार्ड 2023 जो 4 सितंबर को जारी होने वाला था, अब 22 सितंबर 2023 को जारी किया जाएगा। एनबीईएमएस ने उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया कि नीट एसएस 2023 का रिजल्ट 15 अक्तूबर तक घोषित किया जाएगा। NEET SS फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जो आवेदक अपने आवेदन पत्र को संपादित करना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 सितंबर तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे है और प्रवेश सुबह 8.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। दोपहर की पाली के लिए दोपहर 12 बजे से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और दोपहर 1.30 बजे बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed