फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   neet ss 2021 correction window nbe.edu.in know details here neet super specialty

NEET SS 2021: इस तारीख को जारी होंगे नीट सुपर स्पेशलिटी के प्रवेश-पत्र, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 12 बजे बंद होगी विंडो, जल्दी करें

Tue, 07 Dec 2021 07:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 07:53 PM IST
सार

NEET Super Specialty Correction Window: नीट एसएस 2021 के आवेदन पत्र की सुधार विंडो आज रात 11.55 बजे बंद हो जाएगी। इससे पहले अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म में संशोधन कर सकते हैं और प्रवेश-पत्र जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होंगे।

विज्ञापन
neet ss 2021  correction window nbe.edu.in know details here neet super specialty
नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशलिटी (नीट एसएस) 2021 के प्रवेश-पत्र जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होंगे। वहीं, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से नीट एसएस आवेदन फॉर्म जरूरी संशोधन करने के लिए खोली गई विंडो मंगलवार, सात दिसंबर, 2021 को रात 11.55 बजे तक बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन

नीट सुपर स्पेशलिटी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में जरूरी संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में पहले जो सूचनाएं दाखिल की थीं, या जो गलतियां कर दी थीं, उन्हें बदलने का अवसर मिल रहा है। इस विंडो के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नाम, ई-मेल आईडी, राष्ट्रीयता एवं शहर (परीक्षा केंद्र) को अपनी प्राथमिकता के अनुसार बदल सकते हैं। आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए छात्रों के पास यह अंतिम अवसर है। 
विज्ञापन

 

नीट एसएस आवेदन फॉर्म में सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम का विकल्प भरना जरूरी

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में उम्मीदवारों को विभिन्न जानकारियों के बारे में सूचनाएं दी गई हैं। सभी उम्मीदवार इन दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अगर परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान नीट एसएस 2021 के आवेदन पत्र में अपने सुपर स्पेशियलिटी (एसएस) पाठ्यक्रमों के विकल्पों को नहीं भरा है तो वह सुधार विंडो के जरिए अपने एसएस पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने एसएस पाठ्यक्रमों के विकल्प की सूचना प्रदान नहीं की है, उन्हें 10 जनवरी, 2022 में नीट एसएस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

नीट एसएस 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • नीट एसएस 2021 के प्रवेश-पत्र 3 जनवरी को जारी होंगे।
  • नीट एसएस 2021 परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2022 को किया जाएगा।
  • नीट एसएस 2021 परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी, 2022 को होगा।
  • नीट एसएस 2021 बैच के अकादमिक सत्र का प्रारंभ 15 फरवरी, 2022 को होगा।
  • नीट एसएस 2021 बैच के अकादमिक सत्र ज्वॉइन करने की समय-सीमा 31 मार्च, 2022 तक है।

नीट एसएस 2021 परीक्षा 1 घंटा 45 मिनट की होगी

अभ्यर्थियों के नीट एसएस 2021 के प्रवेश-पत्र 3 जनवरी, 2022 को जारी किए जा सकतेगे। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। इस परीक्षा में पेपर को हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट की समय अवधि मिलेगी। परीक्षा के नतीजे 31 जनवरी, 2022 के दिन या इससे पूर्व घोषित करने की उम्मीद है। 
 

नीट एसएस 2021 अपने आवेदन पत्र को ऐसे करें संपादित

  1. सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. नीट एसएस 2021 परीक्षा पर क्लिक करें।
  3. अभ्यर्थी अपने लॉग इन टेब पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड को भरें।
  5. नीट एसएस 2021 आवेदन पत्र को संपादित करें।
  6. अपनी सूचनाओं को सही तरह से पढ़ें और उसे सत्यापित करके जमा करा दें।
  7. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचे ओटीपी को भरें।
  8. आपका नीट एसएस 2021 आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा, इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed