NEEP PG Counselling 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट कल, इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
NEEP PG Counselling 2023: कल, यानी 28 अगस्त को स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) काउंसलिंग के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी होगा। उम्मीदवार नीचे बताए डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEEP PG Counselling 2023 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल, यानी 28 अगस्त को स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) काउंसलिंग के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा के दूसरे राउंड के सीट आवंटन की घोषणा करेगी। जिन भी उम्मीदवारों ने राज्य के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमएस, एमडीएस प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में विकल्प भरे थे, ऐसे छात्र कल रिजल्ट जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
29 अगस्त से 5 सितंबर के बीच करना होगा ये काम
कल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 29 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 29 अगस्त से 5 सितंबर के बीच मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे और 6 सितंबर को एमसीसी के साथ डेटा साझा करेंगे। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट नहीं मिलेगी, वे राउंड 3 में आवेदन कर सकेंगे।
8 सितंबर से शुरू होगा तीसरा राउंड
एमसीसी 8 सितंबर को नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। तीसरे राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- एमसीसी द्वारा जारी अलॉटमेंट लैटर।
- एनबीई द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड।
- एनबीई द्वारा जारी किया गया नीट पीजी रिजल्ट 2023 रैंक कार्ड ।
- एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय परीक्षाओं की मार्कशीट।
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम के लिए एक लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X