फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021 NEET PG counselling schedule likely to start from next week 

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग का इंतजार खत्म, जानिए तारीख और अहम दस्तावेजों के बारे में सब कुछ

Fri, 07 Jan 2022 09:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2021: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी थी। कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 NEET PG counselling schedule likely to start from next week 
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू की जा सकती है। 

विज्ञापन

 

NEET PG Counselling 2021: कोर्ट ने काउंसलिंग को दी मंजूरी
दरअसल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी थी। कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण को इस वर्ष के लिए प्रभावी रखा गया है। भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में  मार्च के दूसरे हफ्ते में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


NEET PG Counselling 2021: इन दस्तावेजों को रखें तैयार

1. नीट प्रवेश पत्र
2. नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड
3. आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट
4. बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
5. वैद्य पहचान पत्र - आधार, वोटर आइडी आदि
6. एमसीसी का अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
7. एमबीबीएस की मार्कशीट
8. एमबीबीएस की डिग्री सर्टिफिकेट
9. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
10. जाति पहचान पत्र (अगर लागू हो तब)
11. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed