फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021 mcc started mop up round for neet pg 2021, know how to apply

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए मॉपअप राउंड शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

Wed, 02 Mar 2022 09:04 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2021: मॉपअप राउंड में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 7 मार्च तक ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। 3 मार्च से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर च्वाइस लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 mcc started mop up round for neet pg 2021, know how to apply
NEET PG Counselling 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी  (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर 2021 (NEET PG Counselling 2021) की काउंसलिंग के लिए मॉपअप राउंड की शुरुआत कर दी है। यह प्रक्रिया 7 मार्च, 2022 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस काउंसलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह अपना आवेदन तय तारीख के भीतर आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।  

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: च्वाइस लॉक करने की तारीख
मॉपअप राउंड में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 7 मार्च तक ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। 3 मार्च से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर च्वाइस लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। विभिन्न कॉलेजों में पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रिक्त बची सीटों को भरने के लिए  एमसीसी की ओर से मॉपअप राउंड की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद आखिरी राउंड यानी स्ट्रे वैकेंसी का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: काउंसलिंग के लिए चार राउंड
साल 2021 की नीट काउंसलिंग से पहले तक एमसीसी की ओर से अखिल भारतीय कोटा की मेडिकल सीटों पर केवल 2 राउंड की काउंसलिंग का आयोजन किया जाता था। इसके बाद बची हुई सीटों को राज्यों के कोटा में भेज दिया जाता था। इस बार एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव कर के कुल चार राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
मॉपअप राउंड के लिए कोई भी नए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें पिछली काउंसलिंग में सीट नहीं अलॉट हो पाई थी, या फिर सीट अलॉट होने के बाद भी वह संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं कर पाए थे।

NEET PG Counselling 2021: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  1. सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Medical Counselling के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Online registration के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपने नीट पीजी का रोल नंबर और अन्य जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed