NEET PG Counselling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का परिणाम, ऐसे चेक करें
NEET PG Counselling 2021: जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी स्ट्रे वैकैंसी राउंड के तहत सीट अलॉटमेंट प्राप्त किया है, उन्हें अपने संबंधित (अलॉटेड) कॉलेज में 7 मई, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार शाम 5 बजे से पहले तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) काउंसलिंग, 2021 के तहत स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट अलॉटमेंट के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG Counselling 2021 की स्ट्रे वैकेंसी के तहत MD/ MS/ Diploma/ DNB कोर्स में प्रवेश के तहत प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था, वह एमसीसी की ओर से जारी किए गए परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2021: इसी साल से शुरू हुआ स्ट्रे वेकैंसी राउंड
एमसीसी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध अखिल भारतीय कोटा, AIQ की रिक्त सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले एमसीसी की ओर से AIQ सीटों के लिए केवल दो राउंड का आयोजन कराया जाता था। इसके बाद बची सीटों को राज्य के कोटा में स्थानांतरित कर दिया जाता था। हालांकि, अब इसके लिए कुल चार राउंड की काउंसलिंग कराई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नीट पीजी काउंसलिंग, 2021 के लिए यह आखिरी दौर हो सकता है। हालांकि, कोई भी सटीक जानकारी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए इस पर नजर बनाकर रखें।
NEET PG Counselling 2021: 7 मई तक करना होगा रिपोर्ट
जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी स्ट्रे वैकैंसी राउंड के तहत सीट अलॉटमेंट प्राप्त किया है, उन्हें अपने संबंधित (अलॉटेड) कॉलेज में 7 मई, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार शाम 5 बजे से पहले तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
NEET PG Counselling 2021: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Medical Counselling के टैब पर जाएं।
- अब स्ट्रे वैकेंसी राउंड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X