फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 Last date for application form edit is today know full detail here

NEET PG 2022: नीट पीजी 2022 के आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका आज, जल्दी करें

Wed, 04 May 2022 02:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 04 May 2022 02:18 PM IST
सार

NEET PG 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी, 2022 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। अगर परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं होता है तो प्रवेश पत्र अगले हफ्ते तक भी जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2022 Last date for application form edit is today know full detail here
नीट पीजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी, 2022 के आवेदन पत्र मे सुधार करने की सुविधा आज 4 मई, 2022 को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस बार नीट पीजी के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है, तो वें अपने आवेदन पत्र में आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक सुधार कर सकते हैं। जो भी छात्र अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वह इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर शामिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET PG 2022:  एनबीईएमएस  ने दी सूचना
एनबीईएमएस की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि नीट पीजी 2022 के लिए कुछ आवेदक दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और / या अंगूठे के निशान को अपलोड करने में विफल रहे हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में त्रुटि को सही कर लें। आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज 4 मई, 2022 को रात 11.55 बजे समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG 2022: 21 मई को होनी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी, 2022 परीक्षा का आयोजन इसी महीने 21 मई, 2022 को निर्धारित है। डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। हालांकि, खबरों के अनुसार परीक्षा अपनी तय तारीख पर ही आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि बीते साल नीट पीजी काउंसलिंग में काफी देरी देखने को मिली थी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने और NEET PG 2022 की तैयारी के लिए उचित समय मिलना चाहिए।

विज्ञापन

NEET PG 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी, 2022 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। अगर परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं होता है तो प्रवेश पत्र अगले हफ्ते तक भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नजर बनाकर रखें। 

NEET PG 2022: कैसे करें आवेदन पत्र में सुधार?

  • सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट  nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट पीजी के सेक्शन में जाएं।
  • अब पेज पर आपको Applicant Login का लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन पत्र में सुधार करें।
  • अब इसे ध्यान से देख लें और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed