फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 know difficulty level of neet pg how students react sarkari exam

NEET PG 2022: कैसा रहा नीट पीजी 2022 के प्रश्नों का लेवल, क्या रहा छात्रों को रिएक्शन, यहां पढ़ें

Sun, 22 May 2022 11:35 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 22 May 2022 11:35 AM IST
सार

NEET PG 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित NEET PG 2022 में कुल 800 अंकों के लिए 200 प्रश्न पूछे गएं। प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के थे।

विज्ञापन
NEET PG 2022 know difficulty level of neet pg how students react sarkari exam
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET PG 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से शनिवार 21 मई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET PG 2022 का आयोजन किया गया। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई। नीट पीजी परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक सीबीटी मोड आयोजित की गई। काफी दिनों से बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से उम्मीदवारों की याचिका को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा अपने तय समय और तारीख पर आयोजित हुई। 

विज्ञापन

NEET PG 2022: क्या रहा परीक्षा का पैटर्न?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित NEET PG 2022 में कुल 800 अंकों के लिए 200 प्रश्न पूछे गएं। प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के थे। एनबीई ने परीक्षा से पहले जारी किए गए नोटिस में जानकारी दी थी कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को हर सही सवाल के जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काटे भी जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा में उम्मीदवारों से क्लिनिकल, प्री-क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विषय से प्रश्न पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG 2022: क्या कहा उम्मीदवारों ने?
नीट पीजी परीक्षा के प्रश्नों पर छात्रों का रिएक्शन मिला-जुला देखने को मिला। एक छात्र ने कहा कि प्रश्न प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ, निवारक और सामाजिक चिकित्सा से पूछे गए थे। कुछ प्रश्न कठिन थे, कुछ अस्पष्ट थे और कुछ बहुत आसान थे। कुल मिलाकर प्रश्न-पत्र मध्यम रूप से कठिन था। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि  नीट पीजी 2022 का पेपर संतुलित था, जिसमें आसान और कठिन प्रश्नों का मिश्रण था। 

विज्ञापन

NEET PG 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से  आयोजित किए गए NEET PG 2022 के परिणाम को 20 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। एनबीई इस परीक्षा की उत्तर कुंजी नहीं जारी करेगा। परिणाम को एक मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्तांक (800 में से) और उम्मीदवार को मिली रैंक उल्लेखित होंगे। परिणाम का पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपना परिणाम एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

NEET PG 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET PG 2022 के टैब में जाएं।
  • अब आपको परिणाम से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • अब Ctrk + F की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed