NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक
NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग 2022 स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट मंगलवार, 29 नवंबर को घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीट रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीट पीजी स्ट्रे राउंड आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि कोई उम्मीदवार NEET PG के अंतरिम परिणाम में कोई विसंगति पाता है, तो उसे तुरंत 29 नवंबर, 2022 की शाम 5:30 बजे तक DGHS के MCC को सूचित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आगे सूचित किया जाता है कि अंतरिम परिणाम केवल प्रकृति और विषय में सांकेतिक है। एमसीसी ने अधिसूचना में कहा कि उम्मीदवार अंतरिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अंतरिम परिणाम को न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट पीजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज / संस्थान से संपर्क करें। एमसीसी ने नीट रिजल्ट एनटीए रैंक, उम्मीदवारों द्वारा दायर किए गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर नीट पीजी की मेरिट तैयार की है।
NEET PG 2022 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें
-
काउंसलिंग में शामिल हो रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं। -
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें। -
नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। -
नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी अंतरिम आवंटन परिणाम की जांच करें और सत्यापित करें। -
आगे के संदर्भ के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X