फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2021 Postponed: Check NBE Exam Dates, Application Form Details

NEET PG 2021: नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित, जानिए पूरी जानकारी

Mon, 02 Nov 2020 12:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
NEET PG 2021 Postponed: Check NBE Exam Dates, Application Form Details
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

NEET PG 2021 Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है। ये परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अभी  नीट पीजी परीक्षा 2021 (NEET PG 2021) के लिए नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ICAI CA Admit card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


 

नीट पीजी 2021 परीक्षा देश के 162 शहरों में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी सीटों पर प्रवेश मिलेगा। वहीं, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) सीटों पर और 1,979 PG डिप्लोमा सीटों पर एडमिशन होगा। ये सीटें 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा पेशकश की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें-IGNOU July Session: आवेदन के लिए फिर बढ़ी अंतिम तिथि, अब 15 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

 

इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा सूचित किए जाने के बाद आया है। इस परीक्षा के संचालन के मामले पर आयोग के यूजी और पीजी बोर्ड द्वारा हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। नीट पीजी 2021 आवेदन पत्र नवंबर के पहले सप्ताह में आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पंजीकरण कर सकेंगे। 2019 में इस परीक्षा के लिए 1,67,102 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 1,60,888 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed