फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET on August 1: National testing Agency announced the date

नीट एक अगस्त को : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने किया मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान

Fri, 12 Mar 2021 10:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
NEET on August 1: National testing Agency announced the date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन एक अगस्त को किया जाएगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा की तारीख का एलान किया। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। पिछले साल 15 लाख छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा को दिया था।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक विनीत जोशी ने घोषणा की थी कि नीट यूजी परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित होगी। उन्होंने कहा था कि नीट यूजी परीक्षा तारीख की घोषणा इस हफ्ते की जाएगी। जैसे ही नीट यूजी परीक्षा 2021 की तिथि जारी होगी अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि नीट यूजी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन साल में एक बार ही होगा।शिक्षा मंत्रालय इस परीक्षा को साल में दो बार आयोजित कराना चाहता था, लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था। ऐसे में अब यह परीक्षा साल में एक ही बार आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए कराता है।

नीट 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
-फॉर्म भरने के बाद आपको फीस जमा करनी होगी।
-इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।

नीट परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते वक्त परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। यह परीक्षा 720 अंको की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed