{"_id":"641b3041ac18a1e2df0871db","slug":"neet-mds-score-card-2023-soon-check-how-to-download-neet-master-of-dental-surgery-result-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET MDS 2023: एक-दो दिन में जारी होंगे नीट एमडीएस स्कोर कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET MDS 2023: एक-दो दिन में जारी होंगे नीट एमडीएस स्कोर कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
सार
NEET MDS Score Card 2023 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट एमडीएस (NEET MDS) के स्कोर कार्ड जल्द जारी किए जाने हैं।
विज्ञापन
नीट एमडीएस (NEET MDS)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
NEET MDS Score Card 2023 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट एमडीएस (NEET MDS) के स्कोर कार्ड जल्द जारी किए जाने हैं। विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के एमडीएस पाठ्यक्रमों में 2023-24 सत्र के प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) परीक्षा एक मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
NEET MDS 10 मार्च को जारी किया था रिजल्ट
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी का रिजल्ट शुक्रवार, 10 मार्च को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर परिणाम देख सकते हैं। नीट एमडीएस स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से एक-दो दिन में डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
NEET MDS Result Score Card 2023 कैसे चेक करें?
-
उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं। -
"नीट-एमडीएस 2023 का परिणाम स्कोर कार्ड" पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर एक पीडीएफ पॉप अप होगा। -
नोटिफिकेशन में दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
नीट एमडीएस पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
NEET MDS परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
NEET MDS Counselling कहां-कहां होंगे दाखिले?
-
सभी डेंटल कॉलेज में 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों पर -
डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटों पर -
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100% सीटों पर -
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में 100% सीटों पर -
ईएसआईसी कॉलेज में 100% सीटों पर
कमेंट
कमेंट X