2020 में कंप्यूटर आधारित होगी नीट परीक्षा, हाईटेक नकल पर लगेगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट की पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा सफल रही है। इस परीक्षा में 7.50 लाख छात्र बैठे। यूजीसी नेट कंप्यूटर आधारित परीक्षा की सफलता के बाद अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2020 में पेपर-पेन की बजाय कंप्यूटर आधारित होगी। खास बात यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के आठ जनवरी से शुरू हो रहे पहले राउंड की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में 9.50 लाख छात्र भाग लेंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सबसे बड़ी सफलता है। क्योंकि परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी, जिसमें 300 शहरों में 600 सेंटर पर बिना इंटरनेट सफल परीक्षा आयोजित करवाई है। इसी के चलते अब नीट परीक्षा को भी कंप्यूटर आधारित किया जा सकता है। कंप्यूटर आधारित होने से छात्रों को सवाल हल करने में आसानी होगी और हाईटेक नकल पर भी रोक लगेगी।
जावडेकर ने कहा कि जेईई मेन परीक्षा का पहला चरण आठ से 12 जनवरी और दूसरा छह से 12 अप्रैल तक चलेगा। छात्र दोनों परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जिसमें से बेस्ट स्कोर आगे दाखिले में जुड़ेगा। एक अनिवार्य पेपर दस शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 हजार जैमर लगेंगे। यानी 23 छात्रों पर एक जैमर हाईटेक नकल रोकने में मदद करेगा। ग्रामीण इलाकों के एक लाख छात्रों को जेईई मेन परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए चार हजार सेंटरों पर तैयारी करवाई गई है।
जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल सीखेंगे लीडरशिप
जावडेकर के मुताबिक, जवाहर नवोदय समिति और केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों के करीब दो हजार से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल लीडरशिप स्किल सीखेंगे। पहली बार जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एक साथ फरवरी में प्रिंसिपल सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रिंसिपल को शिक्षकों से काम करवाने का ढंग सिखाया जाएगा। इसमें एकेडमिक, लर्निंग आउटकम, पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर चर्चा होगी। इसके अलावा अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले प्रिंसिपल के कामकाज की कहानियां भी साझा की जाएंगी। सम्मेलन में पॉक्सो एक्ट व चाइल्ड राइट की भी ट्रेनिंग मिलेगी।
कमेंट
कमेंट X