फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET exam will be computer based from 2020

2020 में कंप्यूटर आधारित होगी नीट परीक्षा, हाईटेक नकल पर लगेगी रोक

Wed, 02 Jan 2019 03:46 AM IST
Gaurav Pandey एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 02 Jan 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
NEET exam will be computer based from 2020

यूजीसी नेट की पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा सफल रही है। इस परीक्षा में 7.50 लाख छात्र बैठे। यूजीसी नेट कंप्यूटर आधारित परीक्षा की सफलता के बाद अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2020 में पेपर-पेन की बजाय कंप्यूटर आधारित होगी। खास बात यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के आठ जनवरी से शुरू हो रहे पहले राउंड की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में 9.50 लाख छात्र भाग लेंगे।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सबसे बड़ी सफलता है। क्योंकि परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी, जिसमें 300 शहरों में 600 सेंटर पर बिना इंटरनेट सफल परीक्षा आयोजित करवाई है। इसी के चलते अब नीट परीक्षा को भी कंप्यूटर आधारित किया जा सकता है। कंप्यूटर आधारित होने से छात्रों को सवाल हल करने में आसानी होगी और हाईटेक नकल पर भी रोक लगेगी।  
विज्ञापन


जावडेकर ने कहा कि जेईई मेन परीक्षा का पहला चरण आठ से 12 जनवरी और दूसरा छह से 12 अप्रैल तक चलेगा। छात्र दोनों परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जिसमें से बेस्ट स्कोर आगे दाखिले में जुड़ेगा। एक अनिवार्य पेपर दस शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 हजार जैमर लगेंगे। यानी 23 छात्रों पर एक जैमर हाईटेक नकल रोकने में मदद करेगा। ग्रामीण इलाकों के एक लाख छात्रों को जेईई मेन परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए चार हजार सेंटरों पर तैयारी करवाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल सीखेंगे लीडरशिप  

जावडेकर के मुताबिक, जवाहर नवोदय समिति और केंद्रीय विद्यालय संगठन के  स्कूलों के करीब दो हजार से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल लीडरशिप स्किल सीखेंगे। पहली बार जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एक साथ फरवरी में प्रिंसिपल सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रिंसिपल को शिक्षकों से काम करवाने का ढंग सिखाया जाएगा। इसमें एकेडमिक, लर्निंग आउटकम, पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर चर्चा होगी। इसके अलावा अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले प्रिंसिपल के कामकाज की कहानियां भी साझा की जाएंगी। सम्मेलन में पॉक्सो एक्ट व चाइल्ड राइट की भी ट्रेनिंग मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed