फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Counselling 2020 Mopup round registration begins, Register Online on mcc.nic.in

NEET Counselling 2020: मॉप अप राउंड शुरू, एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले का अब भी है मौका 

Fri, 11 Dec 2020 08:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Dec 2020 08:34 PM IST
सार

  • मेडिकल और डेंटल कॉलेज में खाली रही विभिन्न कोटे की 3675 सीट पर प्रवेश होंगे।
  • एमबीबीएस / बीडीएस-यूजी काउंसलिंग के लिए mcc.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। 
  • मॉप अप राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 दिसंबर की दोपहर 03 बजे तक ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET Counselling 2020 Mopup round registration begins, Register Online on mcc.nic.in
नीट मॉप अप राउंड 2020

विस्तार

NEET Mopup Round 2020: एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेज में दाखिले से चूके छात्रों के लिए राहत की खबर है। नीट काउंसलिंग का मॉप अप राउंड शुरू हो गया है। इस राउंड में देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में खाली रही विभिन्न कोटे की 3675 सीट पर प्रवेश दिए जाएंगे। एमबीबीएस / बीडीएस-यूजी काउंसलिंग के मॉप अप राउंड के लिए पंजीकरण ऑनलाइन शुरू हो चुका है। उम्मीदवार mcc.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मॉप अप राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 दिसंबर की दोपहर 03 बजे तक जारी रहेगा। फीस भुगतान और विकल्प भरने / लॉक करने के लिए विकल्प 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक उपलब्ध है। सीट आवंटन की प्रक्रिया 15 और 16 दिसंबर को होगी। मॉप अप राउंड दाखिले के परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को 18 से 26 दिसंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। डीम्ड/ केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ESIC/AIIMS और JIPMER को रिपोर्टिंग न करने वाले और नॉन ज्वॉइनिंग सीट को 27 से 31 दिसंबर, 2020 तक शेष खाली सीट पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करना होगा।
विज्ञापन


क्या है मॉप अप राउंड?
मॉप अप राउंड केवल उन सीटों को भरने के लिए है जो पहले दो राउंड में पूरी नहीं हुई थीं। किसी भी राज्य के निवासी होने के बावजूद पात्र उम्मीदवार 15 प्रतिशत कोटे के माध्यम से राज्यों में आरक्षित खाली सीट पर भी मॉप अप राउंड में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं दाखिले के पात्र?
इसमें वे सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने नीट 2020 की प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की है। साथ ही जो भी पूर्ववर्ती काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान मनपसंद कॉलेज में दाखिला पाने में नाकाम रहे हैं।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed