NEET 2019: MCC ने रद्द किया पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट, जानें कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) काउंसलिंग 2019 के पहले राउंड के लिए जारी सीट आवंटन का परिणाम रद्द कर दिया है। इस संबंध में एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए जारी किये गये प्रोविजनल रिजल्ट को वापस लिया जा रहा है। जल्द ही नये परिणाम की घोषणा की जाएगी।
क्यों वापस लिया गया परिणाम
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जारी सूचना में कारण का भी जिक्र किया है। इसके अनुसार, रितिका वर्सेस एमसीआई व अन्य मामलों में निर्देशानुसार ESIC के अंतर्गत इंश्योर्ड लोगों के बच्चों (ESIC कोटा) के परिणाम पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इस कारण अब पूरा परिणाम एक बार फिर रिफ्रेश करने के बाद जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : NEET 2019: MBBS और डेंटल के लिए काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज, छात्र नहीं ले पाएंगे दाखिला
इतना ही नहीं, अब MCC नीट काउंसलिंग की आगे की प्रक्रिया के लिए एक बार फिर से नया शेड्यूल भी जारी करेगा। इसके पहले भी कोर्ट में नीट 2019 को लेकर दायर याचिकाओं के कारण एमसीसी को नया शेड्यूल जारी करना पड़ा था। अब दूसरी बार शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा।
बता दें कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में दाखिले के लिए एमसीआई ने सोमवार, 01 जुलाई 2019 को देर रात नीट के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीटों के आवंटन के परिणाम की घोषणा की थी। इसके लिए प्रोविजल रिजल्ट की लिंक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय की गई थी। अब वह लिंक भी वेबसाइट से हटा ली गई है।
ESIC के संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नये परिणाम के संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X