फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Counselling 2019, MCC released round-1 seat allotment result, Check at medicalcounseling.nic.in

NEET Counselling 2019: MCC ने जारी किया पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

Tue, 02 Jul 2019 08:06 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 02 Jul 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
NEET Counselling 2019, MCC released round-1 seat allotment result, Check at medicalcounseling.nic.in
नीट 2019 काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा पहले राउंड के सीट आवंटन की घोषणा की जा चुकी है। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा के लिए हो रही काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस खबर में आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


जिन्हें सीट मिल गई, वे क्या करें
पहले राउंड में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर दी गई हैं, उन्हें अब दस्तावेजों की जांच के लिए बताये गये केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग का समय 1 जुलाई 2019 से लेकर 6 जुलाई 2019 तक होगा। 
विज्ञापन


जांच के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- नीट 2019 एडमिट कार्ड की कॉपी
- नीट 2019 मार्कशीट
- नेशनलिटी सर्टिफिकेट / वैध पासपोर्ट / स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स

जिन्हें सीट नहीं मिली, वे क्या करें

जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं की की गई, उन्हें फिर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 जुलाई 2019 से लेकर 11 जुलाई 2019 तक चलेगी।  

ये भी पढ़ें : NEET 2019: MBBS और डेंटल के लिए काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज, छात्र नहीं ले पाएंगे दाखिला

ऐसे देखें पहले राउंड के सीट आवंटन का परिणाम

  • सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर पहले राउंड सीट आवंटन के लिए दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। परिणाम आपके सामने होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।

15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित करा रही है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में  एमबीबीएस और डेंटल कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा।

MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed