फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2019 last dates extended know more details

NEET UG 2019: स्टूडेंट्स को राहत, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

Wed, 26 Jun 2019 10:16 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 26 Jun 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2019 last dates extended know more details

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, एनईईटी काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। यह निर्णय एमसीसी द्वारा लिया गया है। न्यायालय में कुछ मुद्दे लंबित होने के कारण ये फैसला लिया गया है। साथ ही च्वॉइस लॉक करने की प्रक्रिया को भी होल्ड पर रख दिया है। बता दें कि mcc.nic.in पर एक इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


कृपया ध्यान दें कि, च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया, जो 25 जून के लिए निर्धारित की गई थी, स्थगित रहेगी। इसके अलावा, काउंसलिंग की प्रक्रिया चलती रहेगी और अन्य राउंड की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। यह केवल 15% भारतीय कोटा के लिए है।
विज्ञापन


बता दें कि निजी और अनुदानित मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए, कई राज्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश ने 2019 के लिए अपनी राज्य कोटा नीट मेरिट सूची पहले ही जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए यह मेरिट लिस्ट जारी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP NEET UG 2019: इन आसान चरणों से डाउलनलोड करें मेरिट लिस्ट
  • यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दी गई मेरिट लिस्ट नीट यूजी 2019 फर्स्ट काउंसलिंग की लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके सामने होगी
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

UP NEET UG 2019: मेरिट लिस्ट की घोषणा के बाद ऐसा रहेगा काउंसलिंग शेड्यूल
  • दस्तावेजों का सत्यापन और बैंक ड्राफ्ट के रूप में सिक्योरिटी फीस जमा करने कि तिथि - 26 जून 2019 से 30 जून 2019 (सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक)
  • ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि - 2 जुलाई 2019 से लेकर 4 जुलाई 2019 तक
  • रिजल्ट की घोषणा कि तिथि - 5 जुलाई 2019
  • आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि - 6 जुलाई 2019 से लेकर 11 जुलाई 2019 तक
  • प्रवेश की तिथि - 8 जुलाई 2019 से लेकर 12 जुलाई 2019 तक
इससे संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed