NEET Answer Key 2022: आज जारी हो सकती है नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक कर सकेंगे
NEET Answer Key 2022: NEET UG 2022 की आंसर की पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। इन आपत्तियों पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्टीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को आज जारी किया जा सकता है। एनटी उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जो भी उम्मीदवार मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे...
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
उत्तर कुंजी और परिणाम में हो रही देरी
बड़ी संख्या में छात्र नीट यूजी, 2022 परीक्षा के परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के एक महीने बीत जाने के बाद भी अब तक उत्तर कुंजी तक जारी नहीं की जा सकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
कब तक जारी होंगे परिणाम?
NEET UG 2022 की आंसर की पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। इन आपत्तियों पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होंगे। इसमें करीब एक हफ्ते का समय और लग सकता है।
कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X